रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने वार्ड 57 में नाली–पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन

रायपुर- आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 4 अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 अंतर्गत जयदेव सतपथी चौक के समीप गन्दे पानी की सुगम निकासी कायम करने शीघ्र 9 लाख 50 हजार रूपये की लागत से नगर निगम सामान्य निधि मद से नई नाली और पुलिया का निर्माण किये जाने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर वार्डवासी नागरिकों सहित भूमिपूजन किया.भूमिपूजन में वार्ड 57 के पार्षद एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्री सुनील कुकरेजा, सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ अंकुर सतपथी,राजेश जैन, समीर तिवारी, मनीष थरानी, शैलेन्द्र चन्दनानी, सुशील चन्दनानी, सतीश, बबला, बबला होतवानी, अंकुर छाबड़ा, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, उप अभियंता सुश्री अंकिता अग्रवाल सहित वार्ड वासी नागरिकों, गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में जयदेव सतपथी चौक में उपस्थिति रही. रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने शीघ्र स्वीकृति अनुसार वार्ड 57 क्षेत्र में गन्दे पानी की सुगम निकासी कायम करने नई नाली और पुलिया का निर्माण प्रारम्भ कर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाना जनहित में प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने जोन 4 के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *