*संत बाबा बालक दास एवं तुलसीदास का प्रवचन होगा*
राजनांदगांव, । सनातन की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एवं हिंदू समाज को एकत्र करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आज म्युनिसिपल स्कूल में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है । जिसके मुख्य अतिथि पाटेश्वर धाम के योगेश्वर संत श्री बालक दास जी होंगे ।मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख तुलसीदास जी अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे ।
आयोजन समिति के स्वागत समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं संयोजक ज्ञानेश गुप्ता ने बताया कि आजादी के बाद अंग्रेजों ने हिंदू समाज को जात-पात में बांटा गया था, हिंदू सम्मेलन के माध्यम से जात-पात की विदाई करते हुए हिंदुओं को एकत्र करने के लिए आयोजित सम्मेलन की शुरुआत दोपहर 12 से कलश यात्रा से होगी सांस्कृतिक कार्यक्रम 1 बजे शुरू होगा । अतिथियों का उद्बबोधन दोपहर 3 बजे होगा तथा भारत माता की आरती 4 बजे होगी, तत्पश्चात प्रसादी का वितरण होगा।
आयोजन समिति के देव कुमार निर्वाणी, अनिल नागवंशी, मनोज निर्वाणी, गुणवंत सिंह ठाकुर, अरुण भास्कर गुप्ता, सतीश तिवारी मैं अधिक से अधिक हिंदू भाइयों को उपस्थित का आह्वान किया है ।

