इजरायल ने एक और मुस्लिम देश पर कर दिया बड़ा हमला, 13 की मौत

गाजा के बाद अब इजरायल ने दक्षिणी सीरिया के गांव को निशाना बनाया है। गांव में रात के अंधेरे में तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। सीरिया की न्यूज एजेंसी SANA ने इसकी पुष्टि की है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने इजरायल के इस ऑपरेशन की निंदा की है। सीरियाई प्रशासन ने इसे युद्ध अपराध बताया है और कहा कि इजरायल एक बार फिर पूरे क्षेत्र को अशांत करने और हिंसा की आग भड़काने की कोशिश कर रहा है।
हमले में घायल हुए इयाद ताहिर ने कहा, हम रात में सोए और सुबह नींद खुली तो भयंकर गोलीबारी चल रही थी। हम बाहर निकले तो देखा कि गांव में इजरायली सेना का अभइयान चल रहा है। चारों ओर सैनिक और टैंक तैनात हैं। इसके बाद हवाई बमबारी शुरू हो गई। अस्पताल में भर्ती अहमद कमाल ने एएफपी को बताया कि उन्होंने भी खुद की रक्षा के लिए फायरिंग की। अहमद ने बताया कि गोलीबारी में उनके भाई की मौत हो गई और वह बुरी तरह घायल हो गए। इजरायली सेना का दावा है कि गांव से जामा इस्लामिया ग्रुप के खतरनाक आतंकियों को पकड़ा गया है। यह इस्लामिक संगठन भी हमास और हूतियों के साथ मिलकर इजरायल के खिलाफ साजिश रच रहा था। आईडीएफ के मुताबिक उसके भी 6 सैनिक घायल हुए हं। आर्मी ने दावा किया कि इस अभियान में कई आतंकी मारे गए हैं। वहीं इलाके में अब भी जवान तैनात हैं।
बता दें कि बशर अल असद की सरकार गिरने और फिर नई इस्लामिक सरकार बनने के बाद सैकड़ों बार इजरायल सीरिया में हमले कर चुका है। इजरायल ने बफर जोन में भी अपने सैनिक तैनात कर दिए हैं। इजरायल ने सीरिया के गोलन हाइट्स पर भी कब्जा कर लिया। स्थानीय न्जूय एजेंसी के मुताबिक सैनिकों का मुकाबला करने के लिए ग्रामीण भी हथियार लेकर बाहर निकले थे जिनमें से कई की मौत हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *