Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म को नहीं मिल रही ऑडियंस, बुधवार को की इतनी कमाई

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली LLB 3 खबरों में बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब ये फिल्म स्ट्रगल कर रही है। फिल्म में जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा और दोनों लीड एक्टर्स अक्षय कुमार और अरशद वारसी के बीच बहस ऑडियंस को पसंद आई है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म वीकडेज में अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही है। वीकेंड पर अच्छी और सधी हुई कमाई करने के बाद आज बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 2 करोड़ का बिजनेस किया।
फिल्म ने शुक्रवार को 12.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को 21 करोड़ की कमाई कर जॉली LLB 3 का वीकेंड कलेक्शन बेहद शानदार रहा। हालांकि, जैसे ही वीकडेज शुरू हुए, कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ और मंगलवार को 5.10 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया। अब बुधवार यानी छठे दिन फिल्म का कलेक्शन और गिरकर सिर्फ़ 2.78 करोड़ रुपए रह गया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 68.28 करोड़ रुपए हो चुका है।
करीब 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी जॉली LLB 3 वीकेंड पर तो ऑडियंस का दिल जीतने में सफल रही, लेकिन वीकडेज में कमाई उम्मीद से कम रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म के लिए आने वाला वीकेंड बेहद अहम रहेगा। अगर एक्टर्स की परफॉर्मेंस और फिल्म की कहानी को लेकर मिल रहा पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ जारी रहा, तो जॉली LLB 3 फिर से रफ्तार पकड़ सकती है और बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ तय कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *