जै सीतला मईया 5 सितंबर को होगी रिलीज

यह बात वाकई सोचने पर विवश करती है कि धरती मे मनुष्यों की बसावट के समय से शीतला माता की मान्यता चली आ रही है. एक ओर जहां हिन्दू देवी देवताओं एवं बड़े बड़े मंदिरों का विस्तार हुआ लेकिन शीतला माता पर किसी का ध्यान नही गया.

निर्माता – लेखक – अभिनेता – सिंगर – गीतकार– संगीतकार – लिलेश्वर सिन्हा ने बताया कि शीतला माता बहुत सरल देवी है जिनकी कोई विशेष पूजा विधि या कर्मकांड नहीं है. शिव भगवान की तरह शीतला माता भी एक लोटा जल से भक्त पर प्रसन्न हो जाती है.

डॉ. पुनीत सोनकर द्वारा निर्देशित बहुचर्चित बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी महान धार्मिक फिल्म जै सीतला मईया के निर्माता अभिनेता लिलेश्वर सिन्हा इस फिल्म में नायक की भूमिका में यह उनका डेब्यू फिल्म है। सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाली सहारे नायिका है। सोनाली सहारे अपनी पहली फिल्म बीए फर्स्ट ईयर ही फेमस हिरोइन में शामिल हो गई थी, जिन्होंने सुपर स्टार कारण खान, मन कुरैशी जैसे स्टार के साथ हिट फ़िल्में दे चुकी हैl फिल्म जै सीतला मईया मे सोनाली सहारे का नया लुक शीतला माता के भक्त के रूप में दर्शकों को टाकीज की आकर्षित करेगी l


इस फिल्म में Chhollywood के नामचीन कलाकारों का नाम शामिल है
प्रदीप शर्मा, उर्वशी साहू (कचरा बोदरा फेम), राष्ट्रीय नृत्यांगना अनुराधा दुबे, NSD फनकार संजय मैथिल, ज्ञानश्री,
शैलेश साव, जानू साहू, संध्या मानिक, जागेश्वरी मेश्राम l

जै सीतला मईया फिल्म का सहनिर्माता मीनाक्षी पांडे है l
फिल्म के गीत एवं संवाद वरिष्ठ गीतकार श्री घनश्याम ठाकुर का है जो छत्तीसगढ़ के करमा सम्राट के नाम से जाने जाते हैं तथा पांच बार राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित हैं।
फिल्म के गीत कर्णप्रिय है जिसे संगीत दिया है स्वयं लिलेश्वर सिन्हा ने तथा वरिष्ठ संगीतकार सूरज महानंद ने इस फिल्म में संगीत संयोजन किया l

फिल्म के गीत को अपने स्वरों से सजाया है सुप्रसिद्ध जसगीत सम्राट दुकालू यादव, दिलीप षड़ंगी, छाया चंद्राकर, अलका चंद्राकर, अनुराग शर्मा, चंपा निषाद ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *