एल्विश यादव की वजह से हो गया दिव्यांका त्रिपाठी का फायदा!

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जब ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट पर पहुंचीं तो वहां मौजूद एल्विश यादव को नहीं पहचान सकीं। कुकिंग रियलिटी शो में दिव्यांका का एल्विश को नहीं पहचान पाना लोगों को रास नहीं आया और एल्विश यादव ने फैंस ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ फेम एक्ट्रेस ने फाइनली इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी और अपने जवाब से ट्रोल्स को चुप करा दिया है। दिव्यांका ने उन्हें ट्रोल करने वाले और उनसे तहजीब से बात करके वालों का शुक्रिया अदा किया है और बताया है कि कैसे दोनों ही सूरतों में उनका फायदा हुआ है।
एल्विश यादव ने कहा, “मैं उन सच्चे एल्विश यादव फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने मुझसे अच्छा बर्ताव किया। सच्चे फैंस से कहना चाहूंगी कि सबसे पहले अपने आइडल की इज्जत को ध्यान में रखते हुए बोलो। साथ ही उन ट्रोल्स का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने मेरा इंगेजमेंट (इंस्टाग्राम पर) बढ़ाया है।” दिव्यांका ने कहा कि उनका भीतरी ‘सिस्टम’ फौरन ही तुम्हारी भद्दी बातों को वापस तुम्हारी और तुम्हारे परिवार की तरफ उछाल देता है। कर्म कहता है कि जिन्होंने अच्छा बर्ताव किया उन पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *