कुणाल वर्मा ने किया तिल्दा का नाम रौशन 

तिल्दा नेवरा। सफलता की कहानियां लिखने की श्रृंखला में जे. बी. इंटरनेशनल स्कूल के एक और छात्र कुणाल वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा ने CUET प्रवेश परीक्षा में 98.96 परसेंटाइल के साथ प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली यूनिवर्सिटी (नई दिल्ली) में प्रवेश प्राप्त किया है। CUET की परीक्षा को कुणाल ने 907.92 स्कोर के साथ क्वालिफाई किया है। अब कुणाल वर्मा इस प्रतिष्ठित कॉलेज से बी. कॉम. ऑनर्स की पढ़ाई करेंगे।कुणाल के अनुसार श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से पढ़ाई करना एक बड़े सपने के सच होने जैसा है । श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) वाणिज्य, अर्थशास्त्र और व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्र में एक भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान है।
कुणाल ने अपने व्यक्तित्व और अध्ययन को अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन से निखारा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बोर्ड परीक्षा के साथ साथ ही की। उन्होंने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी 97% अंक पाकर विद्यालय और तिल्दा का नाम रोशन किया। उन्होंने अपने विद्यालय और क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को बड़े सपने देखना और उन्हें महेनत से पूरा करना सिखा दिया है। कुणाल एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं, जिनके माता-पिता के लिए इतनी बड़ी सफलता एक सपने जैसी है। कुणाल की बहन साक्षी वर्मा भी जे. बी. स्कूल की पूर्व छात्रा रही हैं और NEET क्वालीफाई कर वर्तमान में MBBS की पढ़ाई कर रही है । जे. बी. इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता ऐरी ने कुणाल वर्मा के माता पिता एवं उनके शिक्षकों को इस सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जे. बी. विद्यालय अपने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करता रहा है और आज इस विद्यालय से पढ़े हुए अनेक छात्र उच्च सफलता कि ओर अग्रसर हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *