इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर की बात होने पर अक्सर जहन में एक ही नाम कौंधता है, इंदौर। जी हां, इंदौर ने इस बार भी देश का सबसे साफ शहर होने का खिताब जीता है। मध्य प्रदेश के इस शहर ने एक, दो या तीन नहीं बल्कि पूरे आठवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है। इसे वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण कहा जाता है। इसी स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरे पायदान पर गुजरात का सूरत शहर रहा है। वहीं महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे पायदान पर है। इस तरह भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 का अवॉर्ड देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया गया है।
इंदौर ने 8वीं बार जीता स्वच्छता का पहला खिताब

