प्रदेश संयोजक डॉ चोपड़ा के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कराया भोजन

दूरस्थ ग्रामीण अंचल से आए हुए जरूरतमंद लोगों को विशेष रूप से निशुल्क भोजन कराया गया

भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा जी के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर जिला के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डॉ मनोज ठाकुर के नेतृत्व में डॉ भीमराव बाबा अंबेडकर अस्पताल के सामने दाल भात केंद्र में दूरस्थ ग्रामीण अंचल से आए हुए मरीजों के परिजनों को एवं जरूरतमंदों को प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया, इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, डॉक्टर कोमल राम साहू, पुनीत राम साहू ,कामता प्रसाद, भुनेश्वर साहू, एवं सेन समाज के पदाधिकारी ने शामिल होकर उनके जन्मदिन को सादगी पूर्वक के साथ मनाया गया, जिला के सहसंयोजक डॉक्टर मनोज ठाकुर ने प्रदेश के संयोजक डॉक्टर विमल चोपड़ा जी के बताए गए सत मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, एवं नशा के दुष्प्रभाव के विषय में तथा पर्यावरण के विषय पर लोगों को जागरूक किया, रायपुर जिला प्रकोष्ठ समय-समय पर प्रदेश पदाधिकारी के जन्मदिन एवं प्रदेश एवं देश के महापुरुषों के जयंती के अवसर पर जनहित करी कार्य हमेशा अपने स्तर पर करते रहती हैं जिससे आम जनता एवं जरूरतमंद लोग जागरूक हो सके, इससे पूर्व डॉक्टर जयप्रकाश शर्मा जी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण एवं फल वितरण का कार्य किया गया था, उक्त जानकारी जिला के सहसंयोजक डॉ मनोज ठाकुर ने दी/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *