NSUI प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न — संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा, आंदोलन की रूपरेखा तय

॰ बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा और आगामी आंदोलनों की रूपरेखा तय की गई, साथ ही 7 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे पर चर्चा हुई।

॰ युक्तियुक्तकरण , छात्र संघ चुनावों की बहाली, और शिक्षकों की भर्ती जैसे विषयों को लेकर चिंता जताई गई। बैठक में छात्रों के मुद्दों पर विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया।

रायपुर, शंकर नगर राजीव भवन में एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारीगण, सभी जिला अध्यक्ष एवं संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करना तथा आगामी आंदोलनों की रूपरेखा तैयार करना रहा। विशेष रूप से 7 जुलाई को आयोजित होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

नीरज पांडेय ने कहा कि एनएसयूआई ने निर्णय लिया कि प्रदेश भर के छात्रों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी को ज़िम्मेदारी दी गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक छात्रों को इस कार्यक्रम में शामिल करवाएं।

इसके साथ ही, बैठक में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर आने वाले समय में राज्यव्यापी आंदोलनों की रूपरेखा भी तय की गई। शिक्षा, बेरोजगारी, छात्रवृत्ति, और महाविद्यालयीन समस्याओं को लेकर NSUI एक सशक्त जनआंदोलन चलाएगी, जिसकी विस्तृत रणनीति जल्द ही घोषित की जाएगी।

NSUI कांग्रेस की ताकत है, 7 जुलाई के कार्यक्रम को सफल बनाएगी: दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आगामी 7 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में NSUI की भूमिका सबसे अहम होगी, जो कांग्रेस पार्टी के लिए इंजन की तरह काम करती है।

दीपक बैज ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई है और संगठन के सभी मोर्चे विशेषकर NSUI इसमें प्रमुख भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस विपक्ष की एक मज़बूत भूमिका निभाएगी और प्रदेश की विफल सरकार को हर मोर्चे पर घेरा जाएगा।

AICC सचिव देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के नाम पर स्कूलों को बंद करना, जल-जंगल-जमीन पर अधिकार की अनदेखी करना और अंतिम व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचा पाने जैसी विफलताओं के खिलाफ एनएसयूआई मजबूती से आवाज उठाएंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनएसयूआई आने वाले समय में जमीनी मुद्दों पर लड़ाई लड़ेंगी और जन-आंदोलनों के ज़रिए सरकार की नीतियों को बेनकाब करेंगी।

बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, AICC सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, पंकज शर्मा, संजीव शुक्ला, दीपक मिश्रा, पंकज मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण और NSUI के हनी बग्गा, अमित शर्मा, आदित्य बीसेन, संकल्प मिश्रा समेत पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *