भिलाई की एकता वर्मा ने फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता

भिलाई। दुर्ग शिवनाथ नदी के पास स्थित पृथ्वी पैलेस में पहली बार फैशन फेस्टिवल रेड कार्पेट का आयोजन किया गया। इसमें भिलाई की एकता वर्मा ने फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता। इसका आयोजन एसएस फाउंडेशन भिलाई द्वारा 21 जून को किया गया मुख्य अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव थे बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित थीं। आयोजकों के मुताबिक रेड कार्पेट फैशन की दुनिया में बहुत बड़ा अचीवर होता है। यह फैशन डिजाइनर के लिए बहुत बड़ा होता है। रेड कार्पेट सिर्फ फ्रांस में होता है जिसे अब छत्तीसगढ़ में ही रेड कार्पेट का कांसेप्ट पेश कर रहे है। उसमें बहुत सारे फैशन डिजाइनर, मेकअप, आर्टिस्ट उसके अलावा कॉन्टेस्ट में उनके जो होनहार बच्चे हैं उनके लिए फैशन शो एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। कार्यक्रम में 55 बच्चों ने हिस्सा लिया। मिस मैसेज छत्तीसगढ़ के साथ डिजाइनर मेकअप आर्टिस्ट ने सजाया है। इसके लिए फिनीस इंस्टिट्यूट अच्छा इंस्टिट्यूट है। उनका सपना है छत्तीसगढ़ को देश के खास स्थान फैशन के क्षेत्र में दिलाने की प्रेरणा स्वयं से मिली। मेहनत और कार्यों से अपने सपने को पूरा करने के लिए पिछले 5 वर्षों के कड़ी मेहनत के बाद यह पहला इवेंट करने किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *