नेवरा से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

जय जगन्नाथ की जयकारों से गूंज उठी तिल्दा नेवरा

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के एकमात्र जगन्नाथ मंदिर नेवरा में जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से शनिवार को नेवरा गांधी चौक से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गईं। भगवान का रथ फूल माला रंगरोगन से सजाई गई और मंदिर में सुबह से रही भारी भीड़ । रथयात्रा के दिन श्रीजगन्नाथ मंदिर में चंदन, केसर, गोचरण, कस्तूरी एवं कपूर जल से भगवान का विशेष अभिषेक व पूजन, हवन के उपरांत मंगल आरती की गई। फिर भगवान को गजामूंग का भोग लगाया गया


रथ को गांधी चौक नेवरा से सुभाष चौक अग्रसेन चौक, सिंधी कैंप से दीनदयाल चौक, गुरुघासीदास चौक से बीनबी चौक सहित पूरे नगर भ्रमण कराया गया जगन्नाथ रथ यात्रा में तिल्दा नेवरा अंचल के सभी गांव के हजारों लोग सम्मिलित हुवे। हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित होने पहुंचे साथ ही विविध प्रकार के दुकानों और मनोरंजन कार्यकर्म प्रस्तुत हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *