योग सभी का, सभी के लिए – मोदी

नई दिल्ली। देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में योग से जुड़े से कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वहां पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहाकि योग सभी के लिए है। इसके अलावा देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में योग पर तमाम कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। तमाम केंद्रीय मंत्री भी योग से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी विभिन्न अपडेट्स..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम में योगाभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोग भी योग कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और अभिनेता पवन कल्याण भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के लोगों को इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान करता हूं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की विज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *