नगर सैनिक भर्ती लिखित परीक्षा 22 जून को 

महासमुंद. नगर सैनिक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक कौशल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अगली लिखित परीक्षा रविवार 22 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी ’छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल  vyapam.cgstate.gov.in की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने प्रोफाइल लॉगिन के माध्यम से वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए लिंक के माध्यम से भी प्रवेश पत्र सीधे डाउनलोड किया जा सकता है।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पूर्व पहुँचना अनिवार्य होगा। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। किसी भी वैध पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और 8269801982 पर ’प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *