शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड ही निकला हरियाणवी मॉडल शीतल का कातिल

हरियाणा की मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शीतल उर्फ सिमी चौधरी की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. पहले उसे गुमशुदा मानकर तलाशा जा रहा था, लेकिन जब सोनीपत में एक युवती की लाश मिली और उसकी पहचान मॉडल सिमी चौधरी के रूप में हुई, तब पुलिस को शक की दिशा साफ होने लगी.पुलिस ने शीतल की हत्या के आरोप में उसके ब्वॉयफ्रेंड सुनील को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हरियाणवी मॉडल शीतल की चाकू से हत्या करना स्वीकार कर लिया है. आरोपी ने हत्या कर पुलिस पकड़ से बचने के लिए गाड़ी नहर में गिरने का ड्रामा भी किया.
शीतल की शादी कई साल पहले हुई थी, लेकिन पति से मतभेद के चलते वह अलग रहने लगी थी. वहीं सुनील कुमार, जो पानीपत का रहने वाला है, खुद भी शादीशुदा है और परिवार से अलग रहता है. ऐसे में दोनों का अकेलापन उन्हें एक-दूसरे के और करीब लाता चला गया. पिछले पांच सालों से दोनों के बीच दोस्ती के साथ-साथ भावनात्मक और सामाजिक जुड़ाव बढ़ता गया. सोशल मीडिया पर भी शीतल सिमी के नाम से एक्टिव थी और अक्सर सुनील के साथ घूमने-फिरने की तस्वीरें और स्टोरीज़ शेयर करती थी. जानने वालों के अनुसार, वे अक्सर बाहर जाते, शॉपिंग करते और रेस्टोरेंट में वक्त बिताते नजर आते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *