रक्तदाता दिवस पर यूनुस अजनबी को कलेक्टर ने किया सम्मानित

छुरिया- 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर मेडिकल कॉलेज पेंड्री के आडिटोरियम में रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता संस्थाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली रक्तदाता संस्था का सम्मान किया इस अवसर पर यूनुस ब्लड डोनेशन ग्रुप को भी लोगो की जीवन बचाने और जरूरतमंद मरीज को रक्त उपलब्ध करवाने में रक्तदान शिविर कर लोगो को जागरूक करने में भूमिका निभाने पर मुख्य अतिथि जिलाधीश एस. एन. भूरे के कर कमलों से यूनुस अजनबी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विशेष अतिथि डॉ.हरजीत भाटिया, गुरुमुख दास वाधवा,मेडिकल कालेज के डीन डॉ. पंकज मधुकर लुका,डॉ.अतुल मनोहर राव,डॉ. प्रतिमा कुजूर,ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सीएस सिसोदिया, डॉ रिंकू सिंह एवं मेडिकल कॉलेज विभाग के लैब टेक्नीशियन उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *