अपराधियों की धरपकड़ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधि/कर्मचारियों किया गया सम्मानित

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा प्रथम अपराध समीक्षा बैठक लिया गया, जिसमें समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का एजेंडावार लंबित अपराध, चालान, शिकायतों, धारा 363 भादवि, आबकारी एक्ट की कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान उनके द्वारा विशेष रूप से 01 वर्ष से ऊपर के समस्त लंबित अपराध एवं चालान का अनिवार्य रूप से निकाल करने हेतु हिदायत दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र अंतर्गत नशे के दुष्प्रभाव से लोगों को जागरूक करने हेतु ग्रामों में शिविर लगाकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। विभिन्न प्रकरणों में निर्धारित समयसीमा 60 एवं 90 दिवस के भीतर प्रकरण में संपूर्ण विवेचना कार्य पूर्ण कर तथा आरोपियों की गिरफ्तारी आदि की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। क्षेत्र अंतर्गत गुंडा/निगरानी बदमाशों की नई फाइलें खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर अविलंब पुलिस कार्यालय भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

समस्त प्रकरणों में घटना स्थल का अनिवार्य रूप से ई-साक्ष्य लेने हेतु हिदायत दिया गया है। जिले में अनाधिकृत व्यक्तियों की चेकिंग को और अधिक कारगर करते हुए चेकिंग अभियान में और तेजी लाकर अधिक से अधिक लोगों के फिंगरप्रिंट लिया जाए, इसके लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 30 जून 2025 तक की समयसीमा निर्धारित की गई है। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में लगातार चालानी कार्रवाई करने एवं जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटना के सभी प्रकरणों में लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी अनिवार्य रूप से किया जाए। इस दौरान समीक्षा बैठक में श्री अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, श्री हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा, श्री तारेश साहू एसडीओपी भाटापारा, श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्री तुलसी लेकाम उप पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी गण, पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।

इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित समाधान शिकायत हेल्पलाइन में आपराधिक गतिविधियों की सूचना देकर अपराधों के रोकथाम में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। सांथ ही बेहतर पुलिसिंग, अपराधियों की धरपकड़, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा अभी हाल ही में नशे एवं यातायात जागरूकता हेतु आयोजित वालीबाल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के कुशल संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले निम्नांकित अधि/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है:-

1. श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात
2. निरीक्षक रितेश मिश्रा थाना प्रभारी सिमगा
3. निरीक्षक केसर पराग बंजारा थाना प्रभारी सुहेला
4. निरीक्षक के.सी.दास थाना प्रभारी हथबंद
5. उप निरीक्षक प्रियेश जॉन प्रभारी यातायात बलौदाबाजार
6. आरक्षक अभिनव चौबे पुलिस सहायता केंद्र दामाखेड़ा
7. प्रधान आरक्षक दिनेश कुर्रे यातायात भाटापारा
8. आरक्षक मनीष बंजारे यातायात बलौदाबाजार
9. आरक्षक देवेन्द्र पुरैना यातायात बलौदाबाजार
10. आरक्षक बसंत कौशिक यातायात बलौदा बाजार
11. आरक्षक मोहन जांगड़े थाना सिटी कोतवाली
12. आरक्षक अश्विनी पैकरा थाना सिटी कोतवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *