लखमू को दी गई भावभीनी विदाई

बीजापुर @ जिला चिकित्सालय में कार्यरत लखमूराम राणा को उनके सेवाकाल के सफलतापूर्वक पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर आज उनके साथी कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। सिविल सर्जन डॉ रत्ना ठाकुर जी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं लखमूराम राणा उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सभी कर्मचारियों ने लखमू के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए बारी बारी अपने विचार रखे। विकट परिस्थितियों में भी लगभग 35 वर्ष मानवसेवा एवं शासकीय दायित्व का निर्वहन करने के उपरांत आज सेवानिवृत्त होने पर लखमू के मनोभाव उनके चेहरे पर साफ झलक रहे थे। जैसे ही माइक पर बोलने को कहा गया दुखी मन से उन्होंने अपनी बात रखी एवं सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन महोदया ने लखमू को जीवन के नए पड़ाव में प्रवेश करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम सहित डॉ जिशान मनीषा, ममता, सोमलू, प्रभा, शरद, लोकेश, प्रमोद, गौरी, राजेश, सुरेन्द्र, महेश, अनिल, मिथलेश, जगन्नाथ, सरिता, ललिता, सागर, वर्षा, शिवशंकर, कैलाश, मंडावी, हेमलता, सरस्वती सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *