कल अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गई. उसके बाद आज सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मुंबई से लंदन के लिए उड़ा विमान भी कुछ देर बाद वापास लौट आया. इसकी वजह ईरान पर इजरायल का हमला बताया जा रहा है.
ईरान पर इजरायल का हमला होने के बाद ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने से एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129, जिसने आज सुबह शेड्यूल टाइम से 19 मिनट देरी यानी 5 बजकर 39 मिनट पर मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, वापस मुंबई लौट रही है.
दुनिया भर के एयरलाइनों ने रद्द की अपनी उड़ानें
दरअसल, ईरान पर इजरायल के हमले के बाद ईरान का एयर स्पेस बंद कर दिया गया है. इस वजह से उस रूट से जाने वाली सभी फ्लाइट या तो डाइवर्ट हो रही है, या फिर उन्हें अपने टेक ऑफ ओरिजन तक लौटना पड़ रहा है.

