भद्रकाली थाना क्षेत्र की घटना, तीन घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव, गांव में पसरा मातम।
भोपालपटनम@ इंद्रावती नदी किनारे शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई जहां मछली पकड़ने गए 22 वर्षीय युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान समेत अंबाला निवासी अटूकपल्ली गांव के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, समेत अंबाला दोपहर लगभग दो बजे इंद्रावती नदी में मछली पकड़ने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह जैसे ही पानी में उतरा एक मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे पानी में खींचते हुए गायब हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोग भयभीत हो गए ग्रामीणों कि मदत से तीन घंटे कि कड़ी मसक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अंबाला की इस दर्दनाक मौत से अटूकपल्ली गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मेहनती और शांत स्वभाव का था, किसी को अंदेशा नहीं था कि एक सामान्य दिन उसकी ज़िंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा।

