बीजापुर::- इस्लाम में पांच फ़र्ज़ो में एक फ़र्ज़ हज भी है । इस फ़र्ज़ को पूरा करने के लिए इस वर्ष बीजापुर से दो हज यात्री मक्का शरीफ हज के पूरे अरकान को अदा करने के लिए रवाना हुए । बीजापुर के वरिष्ठ पत्रकार मो याकूब खान की अहिल्या (पत्नी)जुलेखा खातून और उनके पुत्र मो मतीन खान के बीजापुर से रवानगी के मौके पर उनके रिश्तेदारों, जमात के लोगों ने खुशनुमा माहौल में उनका इस्तकबाल कर रवाना किया । हज यात्रियों का दल नागपुर से जद्दा के लिए रवाना होगा । रवानगी के समय सभी ने हज के दौरान खाश दुआ की गुज़ारिश की ।
बीजापुर से दो हज यात्री हज के लिए रवाना

