जरूरतमंदों को दिया जा रहा मुरूम
जसीम कूरैशी
छुरिया- नगर पंचायत सीमा क्षेत्र अंतर्गत नये बस स्टैण्ड स्थित नये तालाब में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल एवं नगर के पार्षदों के पहल पर तालाब गहरीकरण का कार्य निःशुल्क कराया जा रहा है । जहां जरूरतमंदों को मुरूम वितरण किया जा रहा है । राजनांदगांव जिले के सांसद छुरिया प्रवास पर थे । उन्होंने छुरिया पहुंचकर तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, गीता घांसी साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कान्ता साहू, राजेश्वर धुर्वे, शेखर भरद्वाज, सुरेन्द्र सिंह भाटिया, राधेश्याम शर्मा, नीरज यादव, सोनू कसेर, उपस्थित थे । सांसद संतोष पाण्डेय ने नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यों की जमकर प्रशंसा की । बीते कई वर्षों से तालाब गहरीकरण का कार्य लंबित था । तालाब गहरीकरण होने से अब नगरवासियों को भीषण गर्मी में निस्तारी की समस्याओं से निजात मिल सकेगा ।
सांसद ने देखा निशुल्क तालाब गहरीकरण का कार्य

