तिल्दा नेवरा। ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों का सम्मान करने के लिए को देशभक्ति, जोश और एकजुटता से भरी विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन देखा। यह आयोजन ग्राम पंचायत से शुरू हुआ, जहां सैकड़ो की संख्या में नागरिक राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर एकत्र हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति की तरंगों से गूंज उठा।इस गरिमामय तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य श्री मति शैल महेंद्र साहू ने कियायात्रा में शामिल जिला पंचायत सदस्य श्री मति शैल महेंद्र साहू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सुरक्षा एजेंसियों का एक सशक्त जवाब है. खासतौर पर जिस बहादुरी से ‘ *कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह इस मिशन को अंजाम दिया, वह सराहनीय है. हमें उन पर गर्व हैं ।तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत तुलसी सरपंच गुलाब चंद आडिल, उपसरपंच मनीषा वर्मा , समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे
ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा में विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

