सूखे कुएं में गिरा कोटरी,वन विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से सकुशल बचाया गया

गरियाबंद।जिले के नहरगांव में उस वक्त हलचल मच गई जब एक हिरन प्रजाति का वन्यप्राणी कोटरी सूखे कुएं में गिरा हुआ मिला।घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कोटरी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।मिली जानकारी के अनुसार,जिला मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नहरगांव निवासी चैतराम के खेत के पास एक पुराना और सूखा कुआं है।शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक कोटरी उस कुएं में गिरा हुआ है।तुरंत इसकी सूचना गरियाबंद वन विभाग को दी गई।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामवासियों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।गनीमत यह रही कि कुआं पूरी तरह सूखा था,जिससे कोटरी को कोई चोट नहीं आई।हालांकि,उसे बाहर निकालने में टीम को काफी मशक्कत जरूर करनी पड़ी।लगातार प्रयास के बाद कोटरी को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया।वन विभाग के अनुसार,कोटरी की हालत ठीक है लेकिन इंसानी संपर्क और कुएं में गिरने के डर की वजह से कोटरी का शारीरिक तापमान 108 पहुंच गया था जिसके वजह से कोटरी को गरियबंद वन विभाग लाकर इलाज कराते हुए वही रखा है,उक्त वन्यप्राणी का स्वास्थ सामान्य होते ही उसे पुनः जंगल में छोड़ा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *