मेरठ.यूपी के मेरठ में एक दुल्हन को मौलाना पति की दाढ़ी पसंद नहीं आई। लगातार पति पर दाढ़ी काटने का दबाव बनाया लेकिन मौलाना ने इंकार कर दिया। इस पर विवाद होने लगा और पत्नी देवर के साथ फरार हो गई। परिवार की बदनामी न हो, इसलिए मौलाना ने रिश्तेदारों की मदद से पत्नी और भाई की खोजबीन की, लेकिन बात नहीं बनी। थककर मौलाना ने पुलिस को तहरीर दी। मेरठ के लिसाड़ी गेट के उज्जवल गार्डन निवासी मौलाना का निकाह सात महीने पहले इंचौली निवासी युवती से हुआ था। युवती इंटर तक पढ़ी है। शादी के बाद पत्नी मौलाना पर दाढ़ी काटने का दबाव बना रही थी। उसका कहना था कि परिजनों ने दबाव बनाकर शादी कराई है और साथ रहना है तो दाढ़ी हटानी पड़ेगी। मौलाना ने दाढ़ी काटने से मना कर दिया और पत्नी के परिजनों से शिकायत कर दी। इस दौरान मौलाना की पत्नी का प्रेम प्रसंग अपने देवर से हो गया। दो महीने पहले मौलाना की पत्नी देवर के साथ फरार हो गई। दोनों के गायब होने से पति के साथ-साथ परिवार और उन्हें जानने वाले लोग भी हैरान रह गए। पति ने पत्नी और भाई की खूब तलाश की लेकिन दोनों में से कोई नहीं मिला। तब उसने पत्नी और भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला महिला लुधियाना में है।
पति की दाढ़ी पसंद नहीं आई तो देवर संग फरार हो गई पत्नी

