देहरादून में महादेव ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 7 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने महादेव एप के जरिए संचालित ऑनलाइन सट्टा रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के देहरादून में रेड मारकर 7 सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी CRICK BUZZ 89 पैनल के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।

25 लाख का सामान जब्त
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 45 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 2 राउटर, 4 एटीएम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों की पहचान
दिव्य चंद्रवंशी (रायपुर), समीर सिंह ठाकुर (रायपुर), तोषण देवांगन (रायपुर), राहुल साहू (रायपुर), नितेश साहू (दुर्ग), आनंद कुमार दास (दुर्ग), देवेश कुमार (उत्तर प्रदेश),

मुख्य सरगना फरार
इस सट्टा पैनल के मुख्य सरगना शोभी उर्फ सैफ अली, फैज अली और अभिषेक उर्फ बाबू को चिन्हित किया गया है। उनकी तलाश जारी है।

आईपीएल 2025 में अब तक 56 गिरफ्तारियां
आईपीएल सीजन 2025 के दौरान रायपुर पुलिस ने अब तक 20 मामलों में 56 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1 करोड़ रुपये का माल जब्त किया है। साथ ही सट्टे के पैसों के लेन-देन से जुड़े 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र भेजे गए हैं।

लगातार चल रही है कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। साइबर और एंटी क्राइम यूनिट की टीमें लगातार देशभर में महादेव एप जैसे प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई कर रही हैं। रायपुर पुलिस का अभियान जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *