छुरिया:- खुज्जी विधानसभा स्तरीय एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता सुरेश एच लाल जी उपस्थित हुए।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष लाल साहब ने एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय में संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव चुनाव प्रणाली को बेहतर बनाने का प्रयास ही नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है! एक ही समय पर सभी चुनाव होने से करीब ₹4.5 लाख करोड़ की बचत होगी, जो देश की GDP के 1.5% के बराबर है। “एक राष्ट्र, एक चुनाव” से होने वाली बचत से देश में विकास के नए अध्याय लिखे जा सकते हैं।भारत की चुनाव प्रणाली को बेहतर बनाने और सुरक्षा, प्रशासन व संसाधनों पर भार कम करने की तरफ़ बेहतरीन कदम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” से होने वाली बचत से देश में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।”यह विचार न केवल हमारे देश की राजनीतिक प्रणाली को सरल बनाता है, कार्यक्रम को बल्कि यह संसाधनों की बचत, प्रशासनिक दक्षता और विकास की गति को तीव्र करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही समाज प्रमुख चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव’ ऐसा कदम है, जो चुनाव प्रणाली में सुधार कर न सिर्फ लोकतंत्र में लोगों के भरोसे को बढ़ाएगा, बल्कि मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करेगा ।समाज प्रमुख आत्माराम चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव समय संसाधन और चुनाव खर्च में कटौती के साथ आर्थिक विकास को गति देगा और राजनीतिक दलों को सकारात्मक राजनीति के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहु ने एक राष्ट्र एक चुनाव को अपना समर्थन देते हुए कहा कि एक समय था जब कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए 7 राज्यों की विधानसभाएं भंग करके ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ करवाया था। आज वही कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और इसे लोकतंत्र विरोधी बता रही है। परन्तु आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इस साहसिक कदम को उठाया है, ताकि हमारा देश व्यर्थ खर्च, बार-बार की अस्थिरता, और नीतिगत रुकावटों से मुक्त हो सके। जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव यह सिर्फ एक नीति नहीं, बल्कि सुशासन की प्रतिबद्धता और जनता की भावनाओं का सम्मान है। मैं आप सभी से अपील करता हूं आइये हम सभी मिलकर इस एक नेक पहल में अपनी सहभागिता निभाएं । समाज प्रमुख शेर सिंह पडौती ने एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सभी से अपील करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव को आप सभी अपना समर्थन दें ताकि हमारा भारत सशक्त,समृद्ध और विकसित बन सके। साहू समाज के तहसील अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव सशक्त भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम है।यह अवधारणा न केवल चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करती है, बल्कि संसाधनों की बचत, प्रशासनिक सुगमता और विकास को गति देने में भी अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत छुरिया अध्यक्ष अजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य गोपाल भुआर्य, अनिता मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, धन्ना यादव, नैन सिंह पटेल, कलीराम चंन्द्रवंशी, हिरेन्द्र साहु,कांन्ता साहु, खिलेश्वर साहु, हृदय देवांगन, मायाराम साहु,चुरामन साहु,शीशु पाल साहु, राजेश्वर धुर्वे,दिनदयाल साहु, राधेश्याम शर्मा,सुन्दर साहु,भेष बाई साहू, उत्तरा निषाद सहित जनप्रतिनिधिगण व पदाधिकारीगण व समाज के गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित थे. एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी कार्यक्रम का आभार जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव ने करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव’ सिर्फ भारत की चुनाव प्रणाली को बेहतर बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है! एक ही समय पर सभी चुनाव होने से करीब ₹4.5 लाख करोड़ की बचत होगी, जो देश की GDP के 1.5% के बराबर है। “एक राष्ट्र, एक चुनाव” से होने वाली बचत से देश में विकास के नए अध्याय लिखे जा सकते हैं। आप सभी एक राष्ट्र एक चुनाव की दिशा में एक कदम आगे बढ़ायें जिसमें हमारा देश एक आत्मनिर्भर व विकसित देश के रूप में आगे बढ़े। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री शेखर भारतद्वाज ने किया।
एक राष्ट्र – एक चुनाव” लोकतंत्र को सशक्त करने की ओर एक ऐतिहासिक पहल है:- सुरेश एच लाल

