किसानों को बेचे गए अमानक पावर रीडर की होगी जांच

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने दिए जांच के निर्देश

रायपुर.कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने उद्यानिकी विभाग में कृषि उपकरण खरीदी में घोटाला से संबंधित समाचार को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त को जांच समिति गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले की सभी पहलुओं पर जांच करने और कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।
कृषि उपकरण खरीदी में घोटाले का मामला एक दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाश में आया है। जिसमें किसानों को निंदाई गुड़ाई के लिए पावर वीडर उपकरण 1.26 लाख रूपए में बेचे गए जबकि चाइना मेड ऐसी मशीनें 50 हजार रूपए में मिल रही हैं। इस पावर वीडर की दर राज्य बीज निगम द्वारा तय की गई थी। वर्ष 2020-21, 21-22 और 2022-23 में तीन अलग-अलग केन्द्रीय योजनाओं के तहत् 4 हजार 500 से अधिक पावर रीडर किसानों के वितरित किए गए है। इनमें 73 करोड़ रूपए का भुगतान हुआ है, किसानों को वितरित किए गए पावर रीडर को केन्द्र सरकार की टेस्टिंग एजेंसी की जांच में इन्हें अमानक पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *