तिल्दा नेवरा —-ग्राम पंचायत कोनारी तिल्दा में आज श्री राम इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भुवन बंजारे का कंपनी में हादसा के दौरान हाथ में गंभीर चोट लग जाने एवं कंपनी प्रबंधन द्वारा इलाज में आनाकानी करने के कारण से श्री राम इस्पात लिमिटेड के मेन गेट के सामने धरना देकर पीड़ित को उनके स्वास्थ्य हेतु मुआवज़ा दिलाने के लिए ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि गण ,मजदूर नेता ने प्रदर्शन किया और भुवन बंजारे को स्वास्थ्य के लिए हर संभव ममद की माँग कंपनी से रखी , इस दौरान कंपनी ने भुवन बंजारे के इलाज का खर्च उठाया साथ ही आज उन्हें 6 लाख रुपया का मुआवज़ा ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियो के प्रयास से मिला , इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य श्री मति शैल महेंद्र साहू , नकटी सरपंच योगेन्द्र बघेल , जनपद सदस्य सोनू निर्मलकर , कुंदरू सरपंच यशवंत वर्मा , खम्हरिया सरपंच अरविंद ख़तरी के साथ आस पास के ग्रामीण लोग उपस्थित रहें
महेंद्र साहू और जनप्रतिनधियों ने किया प्रदर्शन

