रायपुर अन्य राज्यों से चोरी कर ट्रकों को छग में फ र्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने तथा 2 करोड़ रूपयों की ठगी करने वाले दुर्ग निवासी आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जगदीश प्रसाद सिंघानिया द्वारा थाना खमतराई रायपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि वर्ष 2022 में आरोपी राजेश यदु पिता बलदाउ राम यदु उम्र-44 वर्ष साकिन आजाद मार्केट अंगूरी बार के पीछे रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग जो कि ड्राईवरी काम करते हुए पुराने वाहनों की खरीदी बिक्री का भी काम करता था से उसकी जान पहचान हुई थी। राजेश यदु ने प्रार्थी को पुराने वाहन के विक्रय की बात कही थी। तथा प्रार्थी के साथ 12 पुराने ट्रकों की खरीदी बिक्री का सौदा तया हुआ था। आरोपी राजेश यदु ने अपने अन्य साथी मीठू कुमार, धनेश्वर चौधरी, मृणाल सिंह व अन्य के साथ मिलकर पटना बिहार से पुराने ट्रक विक्रय करने संबंधी प्रार्थी से प्रति वाहन 17 लाख 50 हजार रूपये में सौदा किया था तथा वाहन पूर्व पंजीयन क्रमांक एन.एल. 08 डी-9054 वर्तमान नम्बर सीजी 12 बीएच 3285 की राशि 16 लाख 50 हजार रूपये, ट्रक पंजीयन क्रमांक एनएल 08 डी-9055 वर्तमान नम्बर सीजी 12 बीएच-3290 राशि 16 लाख 50 हजार रूपये, ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 91/7793 वर्तमान नंबर सीजी 12 बीएच-3291 राशि 16 लाख 50 हजार रूपये, ट्रक क्रमांक एनएल 08 डी-9670 राशि 17 लाख 50 हजार रूपये, ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीवाय-5515 राशि 17 लाख रूपये, ट्रक क्र्रमांक एनएल 08 डी-9669 राशि 17 लाख, 50 हजार रूपये, ट्रक ट्रेलर क्र्रमांक सीजी 07 सीजे 2114 राशि 17 लाख 50 हजार रूपये, ट्रक क्रमांक ऐआर 06 बी-2669 वर्तमान नम्बर सीजी 12 बीजी-5312 राशि 18 लाख रुपये, ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीजे-2125 राशि 18 लाख रूपये, ट्रक कमांक ऐआर 06 बी-2131 वर्तमान नम्बर सीजी 12 बीजी-6295 राशि 18 लाख रूपये, ट्रक क्रमांक बीआर-27 जीए-2487 वर्तमान नम्बर सीजी 22 डब्ल्यू-3019 राशि 17 लाख, 50 हजार रूपये, ट्रक कमांक बीआर 27 जीए-2486 वर्तमान नम्बर सीजी 22 डब्ल्यू 3018 का विक्रयनामा तैयार कर प्रार्थी के खाते से आरोपी राजेश यदु द्वारा अपने अन्य साथी मृणाल सिंह, मीठू कुमार सिंह, चरण सिंह व अन्य के खाते में कुल राशि 02 करोड़ 08 लाख रूपयों को आरोपियों के विभिन्न खातों में ट्रांजेक्शन किया गया था। आरोपी राजेश यदु द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उपरोक्त 12 ट्रको का एनओसी के आधार पर छत्तीसगढ़ प्रांत का फ र्जी दस्तावेज बनाकर प्रार्थी के पास वाहन विक्रय इकरारानामा/बिक्रीनामा तैयार कर विक्रय किया गया था। प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर आरोपी राजेश यदु एवं अन्य के विरूद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान प्रार्थी के पेश करने पर वाहन बिक्री इकरारनामा जप्त कर थाना खमतराई पुलिस द्वारा 07 ट्रक एवं थाना मुजफ्फरपुर बिहार पुलिस द्वारा 05 ट्रक को जप्त किया गया। जिसके बाद उपरोक्त ट्रकों के संबंध में थाना मुजफ्फरपुर बिहार में पूर्व में चोरी की शिकायत पर से थाना मुजफ्फरपुर बिहार पुलिस द्वारा थाना खमतराई क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से ट्रक को जप्त किया जाकर मुजफ्फरपुर बिहार ले जाया गया है। प्रकरण में आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी। प्रकरण के आरोपी राजेश यदु का पता तलाश कर आरोपी से पूछताछ किया गया जोकि आरोपी द्वारा अपने साथियों मृणाल सिंह, मीठू कुमार सिंह, चरण सिंह व अन्य से मिलकर अपराध घटित करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी राजेश यदु को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।
000
चोरी की 12 ट्रकों का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचा,एक आरोपी गिरफ्तार

