रायपुर। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला से बड़ी खबर आ रही है। वहां एक साथ कई गायों की लाश मिली है। इससे पूरे क्षेत्र के पशुपालकों के मन में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया है। इस बीच कांग्रेस के नेता भी वहां पहुंच गए हैं। कांग्रेस ने घटना की फोटो और वीडियो जारी करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
उरला क्षेत्र में एक साथ कई गायों की मौत, कांग्रेस ने जारी किया फोटो

