अमीर लड़कों से शादी करने का तरीका सिखाती है यह ‘लव गुरू’, अब लगा इतने डॉलर का जुर्माना

चीन में एक स्वघोषित लव गुरु लड़कियों को अमीर पुरुषों से शादी करने के गुर सिखाती है। लव गुरु होने के साथ-साथ एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंर को चीन में क्यूकू बिग वूमन के नाम से जाना जाता है। इसकी सोशल मीडिया के जरिए कुल कमाई करीब 20 मिलियन डॉलर सालाना है। क्यूकू महिलाओं को सोशल मीडिया के जरिए डेटिंग के जरिए अमीर होने और अन्य वित्तीय सलाह देती है। सोशल मीडिया पर चीनी लड़कियों के बीच फेमस क्यूकू का असली नाम ले चुआनकू है। अब उसे अपनी कमाई के कारण ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चीनी अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ले सोशल मीडिया पर पहले गाना गाते हुए वीडियो पोस्ट करती थी लेकिन जब से उसने लड़कियों को डेटिंग तरकीब बतानी शुरू की उसकी पहचान बढ़ती ही गई। अब वह पूरी तरीके से एक गायिका से रिश्तों की मैककिन्से बन गई है। हालांकि ले की परेशानी उस वक्त बढ़ गई जब चीनी अधिकारियों ने उस पर टैक्स चोरी को लेकर जुर्माना लगा दिया। अधिकारियों के मुताबिक ले उन पांच लोगों में शामिल है जिन पर एजेंसी की लंबे समय से नजर थी। अब एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए ले के ऊपर करीब 1.1 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *