अभनपुर। गोबरा नवापारा नगर में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे नवापारा पुल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कपड़ा दुकान में जा घुसी. इस दर्दनाक हादसे में हंसराज कंसारी (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है.जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में शिवम ठाकुर (18), नवाब खोखर (55), मेहबूब खोखर (45) और मो. शकील (45) घायल हुए हैं. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने ले जाने लगी, तभी उग्र भीड़ ने क्रेन को रोककर कार में जमकर तोड़फोड़ की. आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे-130 पर बिजली के खंभे डालकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. हालांकि, भीड़ ने एम्बुलेंस को रास्ता देकर इंसानियत का परिचय दिया. करीब एक घंटे बाद पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ.
दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

