अनिल अंबानी के पलटने लगे दिन?

मुंबई। बीते शुक्रवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी आई थी, जिस कारण दिग्‍गज शेयरों में भी अच्‍छी उछाल देखने को मिली थी. इसी बीच, अनिल अंबानी की कंपनियों ने भी कमाल किया था. अनिल अंबानी (Anil Ambani) के तीन कंपनियों के शेयरों ने गजब की तेजी दिखाई दी थी. रिलायंस पावर में 16.48 फीसदी, रिलायंस होम फाइनेंस 10 फीसदी और Reliance Infra के शेयर में 8% की तेजी आई. ये बढ़ोतरी मार्केट बंद होने पर दर्ज किया गया है, लेकिन इंट्राडे के दौरान ये शेयर 19% तक उछल गए थे. यह दिन अनिल अंबानी के लिए बेहतरीन रहा. हालांकि इन तीनों कंपनियों के शेयरों में बढ़ोतरी की अलग-अलग वजह रही है. अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस की बात करें तो यह शेयर शुक्रवार को 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 3.63 रुपये पर क्‍लोज हुए. रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर में इस तेजी का मुख्‍य कारण कंपनी के तिमाही नतीजे रहे, कंपनी ने शानदार मुनाफा दर्ज किया. रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर 22 सितंबर 2017 को 107 रुपये पर थे, जो अब लुढ़कर 3 रुपये पर हैं. इसका मार्केट कैप 175 करोड़ रुपये है.
रिलायंस होम फाइनेंस को चौथी तिमाही में नेट लॉस 0.69 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल समान तिमाही में घाटा 6.75 करोड़ रुपये का था. वहीं FY25 में कंपनी का प्रॉफिट 24.17 करोड़ रुपये का रहा, जबकि FY24 में कंपनी को नेट लॉस 3.55 करोड़ रुपये रहा था. ये कंपनी अभी दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है. रिलायंस होम फाइनेंस में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है, जो मार्च 2025 तक करीब 4.5% थी. LIC की उपस्थिति निवेशकों के लिए विश्वास का प्रतीक है. लेकिन कंपनी की वित्तीय अस्थिरता ने इस हिस्सेदारी के मूल्य को प्रभावित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *