आवापल्ली .. उसूर विकास खण्ड के दुगईगुडा आवासिय विधालय मे अधययन रत कक्षा तीसरी के छात्र नीतीश धुर्वा की मौत हो गई है घटना के संबंध मे बताया गया है कि छात्र की कुछ दिनों से तबियत खराब थी बीमारी के चलते छात्र के परिजन उसे अपने गांव जिनीप्पा ले गए थे लेकिन छात्र की सिथति मे कोई सुधार नहीं हो पाया और अन्तह छात्र की मौत हो गई इस मामले मे परिजनों का आरोप है कि समय पर छात्र का इलाज कराया जाता तो शायद छात्र को बचाया जा सकता था इस घटना को लेकर परिजनों मे काफी आक्रोश है इधर मामले की गंभीरता को.देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के अगुवाई मे जांच दल का गठन किया है जो छात्र के परिजनों वा विधालय के छात्रों से घटना के बारे में जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देगें जांच के बाद ही छात्र के मौत का कारण स्पष्ट होगा
इस घटना मे अधीक्षक की कया लापरवाही हुई कया अधिक्षक ने जानबूझकर बीमार छात्र को उसके गांव भेजा यह सारा मामला जाचं के बाद ही स्पष्ट होगा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने सीधे तौर पर अधिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया है
दुगईगुडा आवासीय विद्यालय के एक छात्र की मौत

