50 साल की दादी 30 साल के पोते संग मंदिर में रचाई शादी

बदायूं की सास-दामाद की प्रेम कहानी अभी थमी भी नहीं थी कि अब अंबेडकरनगर से और भी हैरान करने वाला मामला सामने आ गया है. यहां 50 वर्षीय महिला ने रिश्ते में पोते लगने वाले 30 साल के युवक संग मंदिर में शादी कर ली और चार बच्चों व पति को छोड़कर फरार हो गई. मामला टांडा तहसील के बसखारी थानाक्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया गांव का है. अब पूरा गांव इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा से गर्माया हुआ है.
लंबे समय से अपने ही पड़ोस में रहने वाले, रिश्ते में पोते लगने वाले पोते से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उम्र का फासला और पारिवारिक रिश्ते की दीवार भी उनके इश्क को रोक नहीं पाई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि उन्होंने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं.
जानकारी के मुताबिक, दादी के चार संतानें हैं दो बेटे और दो बेटियां, जिनमें से एक बेटी की शादी भी हो चुकी है. शादी के बाद दोनों गांव छोड़कर फरार हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *