अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 3 ट्रेक्टर जब्त

बलौदाबाजार. कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में तहसील कसडोल क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है।

यह कार्रवाई एसडीएम रामरतन दुबे और तहसीलदार विवेक पटेल के नेतृत्व में की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रूप से रेत का परिवहन की सूचना पर
प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान बिना वैध दस्तावेज के रेत का परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर पकड़े गए। कार्रवाई के बाद सभी जब्त ट्रैक्टरों को थाना कसडोल में सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *