दंतेवाड़ा। जिले के नक्सल प्रभावित सातधार-मालेवाही मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाये गये 5 किलो का प्रेशर कुकर बम बरामद कर मौके पर ही विस्फोट करते हुए निष्क्रिय कर नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। प्रेशर कुकर में लगभग 5 किलो विस्फोटक भरी हुई थी। सुरक्षाबलों ने इस आईईडी को लगाने वाले 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को सातधार पुल के पास कुछ संदिग्धों को देखे जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाना पुलिस की संयुक्त टीम मालेवाही कैंप से सातधार की ओर रवाना हुई, मौके पर 3 संदिग्ध पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर संदिग्ध व्यक्तियों ने अपना नाम संतु मंडावी 36 वर्ष निवासी कचेनार, मनीराम उर्फ मनीष 24 वर्ष निवासी कचेनार व सुखमन मंडावी 24 वर्ष निवासी कचेनार को गिरफ्तार किया गया,
कब्जे से एक किलो की आईईडी भी बरामद हुयी
गिरफ्तार नक्सली प्रतिबंधित नक्सलियों ने संगठन के लिए सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने की बात स्वीकार की एवं सातधार पुल के पास हाल ही में हुए आईईडी ब्लास्ट, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए थे, घटना में शामिल होने की बात भी बतायी। गिरफ्तार तीनों नक्सलियों की निशानदेही पर 1 किलो का प्रेशर आईईडी बरामद किया गया है। इसके साथ ही उनकी निशानदेही पर आईईडी लगाने में उपयोग किये गए सब्बल तथा अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

