भारत की एयरस्ट्राइक में 90 आतंकी ढेर

1-2 नहीं, अब तक 90 से अधिक आतंकी मारे गए; ऑपरेशन सिंदूर से लहूलुहान हुआ पाकिस्तान

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत कार्रवाई का वादा देश की जनता से किया था। उन्होंने कहा था कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। इसके लिए भारत के सुरक्षाबलों को खुली छूट दी गई थी। 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया गया। इन हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया। दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।

आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को और अधिक आक्रामक रूप देते हुए मंगलवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. यह कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई और इसका उद्देश्य आतंकियों के लॉन्चपैड्स और हथियारों के भंडार को नेस्तनाबूद करना था.सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे एडवांस फाइटर जेट्स ने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद समेत 9 क्षेत्रों को निशाना बनाया. ये इलाके लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *