जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 गैंदाटोला में पतंग उड रहा है पुरे जोश के साथ चुम्मन साहू ने भव्य रैली के साथ चुम्मन साहू *

छुरिया:छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जैसे ही आचार संहिता लागू हुई, प्रत्याशी जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए। इसी कड़ी में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 गैंदाटोला से जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने भारी जनसमर्थन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।

भारी भीड़ के साथ नामांकन रैली निकाली

चुम्मन साहू ने सैकड़ों कारों के काफिले के साथ एक भव्य नामांकन रैली निकाली, जिसने पूरे राजनांदगांव जिले का ध्यान आकर्षित कर लिया। यह रैली छुरिया से शुरू होकर राजनांदगांव जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक उनके साथ नजर आए, जिससे उनकी लोकप्रियता साफ झलक रही थी। वहीं जिसे पार्टी ने अधिकृत किया है वो बताया जाता है अपने ही विनास कारी कामों के वजह से ही मायुस आखिर ऐसा क्या मचबुरी थी कि अपना नाम छूरिया नगर पंचायत से कटवा कर क्षेत्र क्रमांक 12 में जुड़वाएं हैं जबकि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें वार्ड नं 6 व 5 से प्रभारी बनाया है अब इन दोनों वार्डो में प्रभारी की भूमिका कौन निभाएगा यह भी सोच का विषय है कांग्रेस पार्टी के लिए

समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

नामांकन रैली के दौरान समर्थकों में भारी जोश देखने को मिला। हजारों लोगों की मौजूदगी से यह साफ हो गया कि चुम्मन साहू इस चुनावी मुकाबले में मजबूती से खड़े हैं। उनके समर्थकों ने नारों के साथ पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया।

चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प

चुम्मन साहू के इस शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा। अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है और चुनावी मैदान में कौन बाजी मारता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *