सनकी आशिक ने बीच सड़क लड़की पर चलाए ताबड़तोड़ चाकू, फिर काटा खुद का गला

दिल्ली के कैंट इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सरेराह एक लड़की पर जानलेवा हमला किया गया है. सड़क पर एक लड़के ने एक लड़की पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए. बाद में लड़के ने खुद को भी चाकू मार लिया. सड़क पर सनकी आशिक के इस तमाशे को देखकर लोग हैरान रह गए. कथित तौर पर पीड़ित लड़की उसकी गर्लफ्रेंड है. इतने सब के बाद लड़के ने अपना गला भी काट लिया.मौजूद लोगों ने पुलिस को कॉल किया तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.
उसने प्रेमिका के किसी और से सगाई कर लेने पर उससे ये खौफनाक बदला लिया. अंतिम बार मिलने पहुंचे युवक ने पहले युवती को चाकू से कई बार गोद दिया और उसके बाद लड़की पर एसिड फेंक कर मौके से फरार हो गया.लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *