सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर

सक्ती। जनता की समस्या के समाधान के लिए आज से सुशासन तिहार के तीसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है। इस विशेष अभियान के दौरान सीएम विष्णुदेव साय अलग-अलग जिलों के आकस्मिक दौरे पर रहेंगे। अभियान के पहले दिन सीएम साय सक्ती जिले के बंदोरा गांव पहुंचे। प्रदेश के मुखिया के आगमन पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। करिगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने तिलक और आरती से उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सीएम को कमल फूल भी भेंट किया।
इसके बाद करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री की चौपाल लगाई गई। जहां वे खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं। संवाद के दौरान ग्रामीण भी अपनी बातें मुख्यमंत्री के समक्ष रख रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *