विश्वास की नींव पर वार्ड का भविष्य संवारेंगे : राहुल तिवारी

विश्वास की नींव पर वार्ड का भविष्य संवारेंगे : राहुल तिवारी

रायपुर । कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 44 स्वामी विवेकानंद वार्ड राहुल तिवारी ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नामांकन के बाद राहुल तिवारी ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ विकास है। जनता का विश्वास जीतकर सेवा करूंगा, विकास ही मेरा लक्ष्य।

उन्होंने कहा कि मैं जनता का विश्वास जीतने आया हूँ। समाज में मुझे  सेवा का अवसर मिला है, लेकिन अब मैं स्वामी विवेकानंद वार्ड की जनता की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर रहा हूँ। मेरा लक्ष्य सिर्फ विकास है और इसके लिए मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *