छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत साल्हेटोला के आश्रित ग्राम आमाटोला में सामुदायिक भवन,आदिवासी पारा में भूमिपूजन किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा,अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,अध्यक्षता खिलेश्वर साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा गैंदाटोला मुख्यरूप से मौजूद रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि मान विष्णु देव साय के सुशासन में विकास की गाड़ी रुकेगी नही निरंतर दौड़ती रहेगी ,जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व मंडल अध्यक्ष गैंदाटोला खिलेश्वर साहू की मांग पर मान विजय शर्मा जी उपमुख्यमंत्री ने 4.00 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि जारी करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है । साथ ही जिला भाजपा के सभी नेताओं का भी आभार जताया है । उक्त विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती भान बाई मंडावी जनपद सदस्य,गजेंद्र पाल प्राधिकृत अधिकारी,दूधनाथ मंडावी सरपंच,देवनाथ साहू, लोखन साहू,वासुदेव विश्वकर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
विकास की कड़ी से जुड़े

