वक्फ कानून पर विवाद: मणिपुर में BJP नेता का घर जलाया, RJD जाएगी सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। मणिपुर के थोउबल जिले में रविवार को भीड़ ने भाजपा के मुस्लिम नेता अस्कर अली के घर पर हमला किया और उसे जला दिया। असकर अली ने नए वक्फ कानून का समर्थन किया था। घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और सरकार से इस कानून को वापस लेने की अपील की। अस्कर अली ने कहा –
“अगर मेरी बात से किसी की भावना आहत हुई हो तो मैं माफी चाहता हूं। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि नए वक्फ कानून को वापस लिया जाए।” उन्होंने अपनी पोस्ट में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं को टैग किया।

राजनीतिक हलचल तेज, RJD सुप्रीम कोर्ट जाएगी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है। यह याचिका पार्टी नेता मनोज झा और फैयाज अहमद की ओर से दी जाएगी। अब तक 6 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून के खिलाफ दायर हो चुकी हैं। कई मुस्लिम संगठन और नेता इस कानून का विरोध कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *