राम धनगांव में सेवानिवृत्त प्राधानपाठक के बिदाई समारोह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई

छुरिया:-खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनगांव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्ण सेवानिवृत्त  प्रधानपाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनगांव श्री मुकुंद राम निषाद के बिदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल हुई।इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति गोपाल भुआर्य, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरेंद्र साहू, जिला भाजपा मंत्री कैलाश शर्मा व मंडल अध्यक्ष कुमर्दा हिरदे देवांगन व पूर्व मंडल अध्यक्ष बोधन साहू व अनिरुद्ध चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता व जनपद सदस्य लक्ष्मी मंडावी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के चैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह विदाई अंत नहीं है, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है। हमें आप पर गर्व है।आपने इस ग्राम के विद्यालय में 27 वर्ष तक लगातार सेवा  प्रदान की है।आपके बताए हुए मार्ग पर चलकर आपके पढ़ाएं हुए विद्यार्थी आज विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रह हैं। हमें आप पर गर्व है।मै आपके भविष्य के उज्ज्वल पथ की कामना करती हूं। साथ ही कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथियों के द्वारा भी संबोधित किया गया। साथ ही इस अवसर पर सुंदर साहु पूर्व अध्यक्ष भाजपा कुमर्दा, श्रीमती पूनम साहू संरपच धनगांव, कोमल सिन्हा महामंत्री भाजपा मंडल कुमर्दा, भूपेंद्र नायक पूर्व जनपद सदस्य, ठाकुरराम यादव महामंत्री युवा मोर्चा, देवानंद सिन्हा, रामकुमार विश्वकर्मा,गुहाराम मंडावी,खुमान दास वैष्णव,तिरथ साहू, श्रीमती दामनी वैष्णव, श्रीमती मंजू निषाद, श्रीमती प्रभा नायक समेत शिक्षकगण व ग्रामवासी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *