भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेवफा पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पति को कुचलकर मारने का प्रयास किया। दोनों ने पीड़ित को 50 मीटर तक घसीटा और जान लेने की कोशिश की। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई। पहले तो पुलिस को यह मामला हिट एंड रन का लगा,लेकिन पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद पूरा सीन ही बदल गया। पति को गंभीर चोटें आई हैं। घटना 21 मार्च को ग्वालियर शहर के झांसी रोड पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत हुई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अनिल ने अपनी पत्नी रजनी पाल और उसके प्रेमी मंगल सिंह कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई,जिसके बाद इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। खबरों के मुताबिक,अनिल पाल घर से ही स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। उन्होंने 2016 में रजनी पाल से शादी की थी। दंपति के तीन बच्चे हैं -दो बेटियां और एक बेटा। सब कुछ सामान्य लग रहा था, तभी कुछ दिनों से रजनी अक्सर झगड़ों का बहाना बनाकर अपने मायके जाने लगी। अनिल को शक हुआ और उसे रजनी के अपने मामा के पड़ोसी मंगल सिंह कुशवाह के साथ लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध के बारे में पता चला,जो कथित तौर पर उनकी शादी से पहले शुरू हुआ था।
रंगे हाथ पकड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग चढ़ा दी पति पर कार

