बारिश के जल का संरक्षण करना हमारी पहली प्राथमिकता:-किरण रविन्द्र वैष्णव

जल संरक्षण के दिशा  में एक नई पहल ग्राम पंचायत भंडारपुर श्रमदान के द्वारा बोरी बधान कार्य किया गया
जसीम कूरैशी
छुरिया:-वर्षा जल संरक्षण के बारिश के पानी को रोकने के लिए जिला पंचायत राजनांदगांव के माध्यम से ग्राम पंचायत में जनजागरूक के छोटे छोटे नाला में बोरी बधान के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण भूमिगत जल का संवर्धन किया जा रहा है।इस अवसर पर ग्राम पंचायत भंडारपुर में भी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की उपस्थिति थे  गृह ग्राम भंडारपुर में श्रीमती किरण वैष्णव व ग्रामवासी द्वारा श्रमदान के द्वारा बोरी बधान कार्य किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जनसहयोग से आज एक अच्छी पहल की जरूरत हमारे गांव के महिला समूह ग्रामवासी द्वारा किया जा रहा बोरी बधान के माध्यम से बारिश के पानी सही तरीके से संरक्षण कर रहे साथ ही जन मानस से आग्रह करते हुए कहा कि हम ग्रामवासी अपने अपने घरों में वाटर हार्वेटिग वर्षा जल संरक्षण के शोकता पीट का निर्माण कर बारिश के पानी संचयन करे हम सभी अपने अपने घरों में फलदार वृक्ष लगाए  वर्षा जल का सही सदुपयोग करे जिससे भूमिगत जल कई कमी को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम को श्रीमती उतरा निषाद सभापति जनपद पंचायत छुरिया ने भी अपने विचार रखे हुआ कहा हमे बिहान में माध्यम से हर घर शोकता गड्ढा निर्माण कराया जाएगा जिससे बारिश के पानी का संरक्षण किया जा सके।जल ही जीवन का आधार है। क्योंकि जल है तो कल है।जल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाकर, हम लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। जल संरक्षण एक महत्वपूर्ण कार्य है, और इसे सभी को गंभीरता से लेना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार वैष्णव जिला भाजपा महामंत्री राजनांदगांव सरपंच भंडारपुर श्रीमती सीमा चंद्रवंशी ग्राम पटेल  दशरथ चंद्रवंशी, मंगल साहू उप सरपंच भंडारपुर,प्रदीप पटेल,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आश राम कंवर,सहायक विकास विस्तार अधिकारी हुमेंश भंडारी, पंच दुर्योधन साहू, रामेश्वर चंद्रवंशी,बेदराम चंद्रवंशी खिलावन चंद्रवंशी सचिव भंडारपुर,शेखर साहू रोजगार सहायक भंडारपुर , गेंदलाल साहू  लिखन निषाद,पुसई चंद्रवंशी,कमला बाई चंद्रवंशी,यशोदिया साहू,सरिता साहू, सहित बड़ी संख्या में महिला समूह के कार्यकर्ता ग्रामवासी गण उपस्थित थे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *