बलौदाबाजार पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से प्रारंभ किया जा रहा है, आनलाइन पुलिस की क्लास

बलौदाबाजार। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस की क्लास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत देश के प्रसिद्ध एवं प्रबुद्ध नागरिकों को पुलिस प्लेटफार्म के माध्यम से जोड़ा जाएगा तथा लाइव रहकर उनके द्वारा विभिन्न विषयों जैसे साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, बाल अपराध, महिला अपराध आदि विभिन्न अधिनियमों के संबंध में जानकारी दिया जाएगा। इसी कड़ी में प्रथम एपिसोड के तहत दिनांक 24.05.2025 दिन शनिवार प्रातः 11:00 बजे से बलौदाबाजार पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव रहकर साइबर एक्सपर्ट श्री रक्षित टंडन द्वारा साइबर डाइट एवं साइबर हाइजीन के संबंध में व्याख्यान दिया जाएगा। आप सभी Balodabazar police Facebook पेज को फॉलो एवं लाइक कर साइबर जागरूकता संबंधी लाइव पुलिस क्लास कार्यक्रम के सहभागी बने।
विषय- साइबर एक्सपर्ट द्वारा विशेष रूप से स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का उपयोग करते समय किस प्रकार की सावधानी बरती जानी चाहिए, उक्त के संबंध में विशेष रूप से जानकारी देते हुए साइबर हाइजीन एवं साइबर डाइट विषयों पर आप सभी से लाइव रहकर रूबरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *