उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बढ़ती अटकलों, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित सेवानिवृत्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अपनी बात रखी। भावी प्रधानमंत्री के रूप में उनके समर्थन में बढ़ती जनभावना के बारे में पूछे जाने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह राजनीति को अपना पूर्णकालिक काम नहीं मानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए, मैं राज्य का मुख्यमंत्री हूं, पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) ने मुझे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यहां रखा है, और राजनीति मेरे लिए पूर्णकालिक नौकरी नहीं है। फिलहाल हम यहां काम कर रहे हैं लेकिन असल में मैं एक योगी हूं।
सियासी चर्चा
शिवसेना सांसद संजय राउत ने हाल ही में दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी जो 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे सत्तारूढ़ पार्टी के अघोषित नियम के अनुसार इस साल इस्तीफा दे देंगे। नियम के अनुसार 75 वर्ष से अधिक उम्र के पार्टी नेता मंत्री पद नहीं ले सकते, जिसके बाद राजनीति गरमा गई। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि ऐसा कोई नियम मौजूद नहीं है, और केंद्रीय मंत्रिमंडल में कम से कम एक सदस्य ऐसे हैं जो इस ‘आयु सीमा’ से अधिक हैं – 80 वर्षीय बिहार के नेता जीतन राम मांझी।
प्रधानमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ?

